जानिए क्या है स्फटिक माला का महत्व

स्फटिक माला का महत्व - Importance Of Sphatik Mala

स्फटिक माला शक्ति का प्रतीक है। लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा जाप के लिए यह माला उतम है तथा गायत्री मंत्र के लिए भी सर्वोतम है। इसके जप करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, और क्रोध शान्त होता है। देवी जाप के लिए स्फटिक माला से मंत्र शीघ्र सिद्ध हो जाता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को व क्रोध शान्ति के लिए यह माला अचूक है। इसे फिटकरी भी कहा जाता है। सामान्यत: यह काँच जैसा प्रतीत होता है, परंतु यह काँच की अपेक्षा अधिक दीर्घजीवी होता है। कटाई में काँच के मुकाबले इसमें कोण अधिक उभरे होते हैं। इसकी प्रवृत्ति ठंडी होती है। अत: ज्वर, पित्त-विकार, निर्बलता तथा रक्त विकार जैसी व्याधियों में वैद्यजन इसकी भस्मी का प्रयोग करते हैं। स्फटिक को नग के बजाय माला के रूप में पहना जाता है। स्फटिक माला को भगवती लक्ष्मी का रूप माना जाता है।


क्या महिलाएं भी स्फटिक माला पहन सकती हैं

स्फटिक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह माला पहनने वाले किसी भी पुरुष या स्त्री को एकदम स्वस्थ रखता है। PanditBooking के अनुसार यह माला इंसान से भूत प्रेत और नकारात्मक शक्तिओं को दूर रखती है | कई प्रकार के आकार और प्रकारों में स्फटिक मिलता है। इसके मणकों की माला फैशन और हीलिंग पावर्स दोनों के लिहाज से लोकप्रिय है। इसे पहनने मात्र से ही शरीर में इलैक्ट्रोकैमिकल संतुलन उभरता है और तनाव-दबाव से मुक्त होकर शांति मिलने लगती है। स्फटिक माला के मणकों से रोजाना सुबह लक्ष्मी देवी का मंत्र जप करने से आर्थिक तंगी का नाश होता है। स्फटिक के शिवलिंग की पूजा-अर्चना से धन-दौलत, खुशहाली और बीमारी आदि से राहत मिलती है तथा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती हैं। 


Sphatik Mala ke Benefits :

  • स्फटिक माला पर सरस्वती मंत्र का जप करने से सिद्धि शीघ्र प्राप्त होती है तथा मां सरस्वती की कृपा से विद्या-बुद्धि बढ़ती है। इस माला पर शुक्र ग्रह के मंत्र का जप भी कर सकते हैं।
  • स्फटिक की माला शान्ति कर्म और ज्ञान प्राप्ति के लिए पहननी चाहिए।  
  • माँ सरस्वती व भैरवी की आराधना के लिए स्फटिक माला श्रेष्ठ होती है।
  • देवी जाप के लिए स्फटिक माला से मंत्र शीघ्र सिद्ध हो जाता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को व क्रोध शान्ति के लिए यह माला लाभकारी है। 
  • मन इधर-उधर भटकने की स्थिति में, तथा सुख-शांति के लिए स्फटिक माला पहननी चाहिए।

यह भी पढ़े : तुलसी माला से बदले अपना भाग्य 

Read More : Kamal Gatte Ki Mala Ke Achuk Labh

Comments

Popular posts from this blog

जानिए क्या है कमल गट्टे के अचूक फायदे जिससे माँ लक्ष्मी होती है प्रसन्न अपने भक्तों पर|

lord shiva in rudra avatar animated wallpapers hd

जानिए क्या है स्फटिक माला के फायदे